फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ex-serviceman of electricityborad demanded, pay the medical bill in time

मेडिकल बिलों की अदायगी समय पर की जाए

Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Sat, 11 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सेवानिवृत्त कर्मियों के मेडिकल बिलों की अदायगी में हो रही देरी पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कल्याण संघ ने गहरा रोष प्रकट किया है। संघ का कहना है कि महंगाई के इस दौर में बीमार कर्मियों के मेडिकल बिलों का भुगतान देरी से करने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कल्याण संघ की नाहन इकाई की एक बैठक नाहन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान याकूब बेग ने की। 

बैठक को संबोधित करते हुए याकूब बेग ने कहा कि विद्युत बोर्ड द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के मेडिकल बिलों की अदायगी समय पर नहीं की जा रही है। कई सेवानिवृत्त पेंशनर गंभीर रोगों से पीड़ित हैं जिसके चलते वह अपने इलाज पर खर्च होने वाली भारी भरकम राशि को वहन करने में असमर्थ हो रहे हैं। 
विज्ञापन


बेग ने कहा कि यदि राज्य विद्युत बोर्ड मेडिकल बिलों का भुगतान देरी की बजाए सही समय पर करे तो उन्हें इलाज में सुविधा प्राप्त हो सकती है। बैठक में मांगों को लेकर कई प्रस्ताव भी पारित किए गए जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मेडिकल अलाउंस 350 से 500 रुपये करने की मांग गई। बैठक में उपस्थित याकूब बेग, महबूब आलम, शमशेर सिंह ठाकुर, बुंदु खान, अशोक विक्रम, वीरेंद्र विशाल, मोहन लाल, गुरचरण सिंह, सत्यपाल वर्मा, सत्यपाल, सुनीता कोशिक, मोहिंद्र सिंह, बाबूराम शर्मा, सुरेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, गोबिंद सिंह, गौरी दत्त, मोहम्मद नासिर, रामकिशन, मोहम्मद शफी, गोपाल ठाकुर आदि ने प्रस्ताव पारित करते हुए विद्युत विभाग एवं प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त कर्मियों एवं पारिवारिक पेंशनरों की मूल पेंशन में 5,10 व 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2017 से समायोजित करने तथा 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed