{"_id":"578e5df34f1c1b1c7fc4b7de","slug":"case-thefting-after-poisiong-spry-on-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली स्प्रे कर सुलाया परिवार, फिर की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली स्प्रे कर सुलाया परिवार, फिर की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद के वार्ड-10 देवीनगर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर में सो रहे परिवार पर फिल्मी स्टाइल में पहले नशीली दवा का स्प्रे किया गया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। नशीली दवाई के स्प्रे की वजह से परिवार के सदस्य सुबह देर तक सोते रहे। अज्ञात चोर घर से 10 हजार नकदी, खाली सिलेंडर व कपड़े ले उड़े। देवीनगर आसपास क्षेत्र के नशेड़ियों पर परिवार ने संदेह जताया है। इसकी लिखित शिकायत पांवटा थाने में कर दी गई है।
पांवटा के वार्ड-10 निवासी बलबीर सिंह पुत्र सुखदेव ने शिकायत की है। पीड़ित व्यक्ति घूम घूम कर मनियारी का सामान बेच कर परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार रात को घर में परिजनों के साथ सो रहा था। परिवार के सदस्यों को आशंका है कि रात को किसी दवा का स्प्रे कर परिवार बेसुध सोता रहा। इसके बाद घर से 10 हजार नकदी, खाली सिलेंडर व कपड़े चोरी कर लिए गए है। पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी ने बताया कि पीड़ित बलबीर सिंह ने कुछ लोगों पर संदेह जताया है। इसकी जानकारी पुलिस को भी दे दी है। देवीनगर व आसपास के कुछ नशेड़ियों पर परिजनों ने संदेह जताया है। वहीं, कुछ लोग इस मामले में आपस में बैठक कर फैसला करवाने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी अशोक चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है। पुलिस टीम को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन