फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bus driver drinking wine,fir file against him

नशे में धुत बस चालक से सवारियों की बहस, केस दर्ज

Fri, 15 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Fri, 15 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक चालक के विरुद्ध शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब के नशे में धुत चालक का बाकायदा मेडिकल करवाया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन से चौपाल वाया शिलाई होकर चलने वाली एक बस के चालक की सवारियों के साथ बहस हो गई। कई यात्री चालक की शिकायत लेकर जिला परिषद सदस्य रणजीत सिंह नेगी के पास पहुंचे। इस दौरान छुट्टी पर आए एचआरटीसी के निरीक्षक रतन लाल शर्मा से भी सवारियों ने मुलाकात की। मामला निगम के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह बस पांवटा से सुबह 7:30 बजे चल कर ग्यारह बजे शिलाई पहुंची। चालक की हालत ठीक नहीं बताई जा रही थी। लिहाजा, छुट्टी पर आए एक अन्य चालक को बुलाकर चौपाल के लिए भेजा गया। नाम नहीं छापने की शर्त पर यात्रियों ने बताया कि चालक सुबह ही नशे में धुत लग रहा था। कई बार तीखे मोड़ व चढ़ाई-उतराई में उन्हें डर लग रहा था। अपनी सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पुलिस के पास जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचएचओ दुलो राम ने बताया कि चालक का मेडिकल करवा गया है। उसे एचआरटीसी के उच्च अधिकारियों के हवाले किया गया है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय बिष्ट ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। यदि आरोप साबित हुए तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed