{"_id":"570be0544f1c1b9e454a6b4c","slug":"boys-died-in-bike-accident-kalaamb","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में बाइक चालक ने युवक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाअंब में बाइक चालक ने युवक को मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bikers
- फोटो : Rajan Rai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत पांवटा-कालाअंब एनएच-7 पर मैनथापल के समीप एक बाइक चालक ने सड़क से गुजर रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए स्नेह अस्पताल कालाअंब पहुंचाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे के करीब नाहन के अमरपुर मोहल्ला निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू (24) मैनथापल बस स्टेशन पर बस से उतरा। वह बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था, अचानक बस के पीछे से एकदम सामने से आ रही बाइक नंबर एचपी-ा71-0212 के चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्नेह अस्पताल कालाअंब पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। कालाअंब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाइक चालक नाहन निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उधर कालाअंब थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन