{"_id":"56fe78544f1c1b9522f00105","slug":"boy-injured-in-hit-and-run-case-pgi-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिट एंड रन मामले में युवक गंभीर घायल, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिट एंड रन मामले में युवक गंभीर घायल, पीजीआई रेफर
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 01 Apr 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना के घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर नाहन के तहत बिरोजा फैक्टरी के पास हिट एंड रन का मामले में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके से फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार देहरादून से शिमला की ओर जा रही अर्टिका गाड़ी ने मोटरसाइकल सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक कर बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक हर्षित सैनी मौके पर काफी समय तक, अचेत अवस्था में पड़ा रहा। सूचना मिलने के बाद नाहन के युवकों ने गंभीर हालत में हर्षित को नाहन जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल के चिकित्सकों ने हर्षित का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल हर्षित सैनी की दाहिनी टांग में बुरी तरह फ्रैक्चर हो गई है। हादसे के बाद, अर्टिका गाड़ी यूके 07बीजी 6582 आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
नाहन के युवकों ने हिट एंड रन मामले की तुरंत जानकारी नाहन पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। जिला की सभी सड़कों पर पुलिस ने नाके लगा दिए। एक घंटे के बाद आरोपी चालक समेत अर्टिका गाड़ी को नाहन-शिमला राजमार्ग पर सराहां के समीप दबोच लिया। पच्छाद पुलिस ने अर्टिका गाड़ी के आरोपी चालक राहुल को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने गाड़ी समेत चालक को लेकर नाहन थाना पहुंची। यहां पर हिट एंड रन के मामले में आरोपी राहुल से पूछताछ की जा रही है। सदर थाना नाहन पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया।
उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि हिट एंड रन मामले में हर्षित सैनी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि हिट एंड रन मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक व वाहन को सराहां के समीप पकड़ा गया है।