{"_id":"587a30144f1c1b222aba87ae","slug":"blast-in-room-dental-student-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये के कमरे में जोरदार धमाका, डेंटल कॉलेज के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराये के कमरे में जोरदार धमाका, डेंटल कॉलेज के छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी में फ्लैग मार्च करते अधिकारी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की कुंजा मतरालियों पंचायत में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक किराये के कमरे में शनिवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। हादसे में डेंटल कॉलेज पांवटा के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक छानबीन तो की लेकिन, धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है। कमरे में पुलिस को न तो कोई विस्फोटक और न ही गैस सिलेंडर या स्टोव मिला। जोरदार धमाके से कमरे की खिड़कियां और दरवाजे की लकड़ी भी चटक गई। मोबाइल, टीवी, बेड, बिजली उपकरण व अन्य सामान भी जल गया है।
रविवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि धमाके की असल वजह क्या है।
पुलिस के अनुसार पांवटा के देवीनगर के समीप शनिवार दोपहर करीब 3.00 बजे कुंजा मतरालियों निवासी दिनेश कांत के मकान नंबर-53 के एक कमरे में जोरदार धमाका हो गया। यहां किराये पर रह रहे पांवटा डेंटल कॉलेज के प्रशिक्षु जितेंद्र (27) पुत्र नारायण सिंह निवासी जंदरूकला, सरकाघाट, मंडी की मौत हो गई। धमाके से आसपास के लोग सहम गए। छात्र के कमरे से आग की लपटे और धुआं उठने लगा। सैकड़ों लोग एकत्र हुए। एसएचओ पांवटा अशोक चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। तब तक छात्र जितेंद्र बुरी तरह झुलसने से दम तोड़ चुका था। डेंटल कॉलेज प्रबंधन वर्ग भी मौके पर पहुंच गया। युवक के परिजन वर्तमान में जालंधर (पंजाब) में रह रहे हैं। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम से संपर्क किया जा रहा है ताकि हादसे के कारण का पता चल सके।
विज्ञापन
उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ है।