फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   attack on neighours with weapone

तेज धारदार हथियार से लहूलुहान किया पड़ोसी

Fri, 21 Oct 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Fri, 21 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
attack on neighours with weapone
shimla police

विज्ञापन

शिलाई(सिरमौर)।शिलाई में एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी को तेज धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया। इस हमले में पश्मी निवासी बुधिया राम बुरी तरह से घायल हो गया। बुधिया राम को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बुधिया को पांवटा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार वीरवार को अपने घर की छत पर बुधियाराम को लेंटर डालना महंगा पड़ गया। लेंटर डालते वक्त पड़ोसी राजेंद्र ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि पड़ोसी बुधियाराम के लेंटर डालने से खफा दूसरे पड़ोसी राजेंद्र ने कहासुनी के बाद दराट से हमला बोल दिया। शिलाई क्षेत्र की गवाली पंचायत के पशमी गांव निवासी बुधियाराम व राजेंद्र की जमीनी विवाद को लेकर बुधवार से ही कहासुनी चल रही थी। वीरवार को जब बुधिया अपने घर की छत पर लेंटर डालने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए बुधिया ने बाकायदा सारी सामग्री भी मौके पर ही मंगवा ली थी।
विज्ञापन


 बुधिया को लेंटर डालने की तैयारी करता देख उसके पड़ोसी राजेंद्र ने आपत्ति जाहिर कर दी। इसके बाद दोनों पड़ोसियों के बीच जमकर कहासुनी हुई। राजेंद्र सिंह ने दो टूक शब्दों में बुधिया को लेंटर डालने से मना कर दिया। राजेंद्र का तर्क था कि उसका लेंटर उसकी दीवार को छू जाएगा। जब बुधिया अपने मकान पर छत डालने के लिए सरियों के जाले लगा रहा था उसी दौरान राजेंद्र सिंह मौके पर आया और काम रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों के बीच नोंकझोंक इतनी बढ़ गई कि राजेंद्र सिंह ने घास काटने के दराट से बुधिया पर हमला बोल दिया। घायल बुधिया को उसके परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर आए जहां से उसे पांवटा के लिए रेफर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ दुलोराम ने बताया कि पश्मी गांव के बुधिया पर दराट से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। बुधिया का मेडिकल करवा लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवाद छत पर लेंटर डालने को लेकर हुआ। पुलिस मामले में तहकीकात में जुटी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed