फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   admission in govt school and study in coching centre

एडमिश्ाशन सरकारी स्कूल में और पढ़ाई कोचिंग सेंटर में

Tue, 09 May 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Tue, 09 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन किरण धांटा की अगुवाई वाली टीम इन दिनों सिरमौर जिले के दौरे पर है। विभिन्न स्कूलों के निरीक्षण के दौरान जहां बाल अधिकार के बारे जागरूक किया जा रहा है वही स्कूलों की कमियों को दूर करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जिले के एक निजी शिक्षण संस्थान में डम्मी एड्मिशन का भी मामला सामने आया है जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने उप निदेशक को डम्मी एड्मिशन रोकने के आदेश दिए हैं। संस्थान को भी सख्त हिदायत दी गई है कि पुन: ऐसा न हो, अन्यथा उनकी एफिलेशन रद्द करवाने की भी संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन



आयोग की टीम में चेयरपर्सन के अलावा सदस्य (शिक्षा) डॉ. रोशन लाल व सदस्य(जेजे) आशुतोष गुप्ता, अनुभाग अधिकारी बीडी धीमान आदि शामिल हैं। सोमवार को सिरमौर के दौरे पर पहुंची टीम ने विभिन्न निजी शिक्षण संस्थानों के अलावा कोचिंग सेंटरों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा कई सरकारी स्कूलों में भी जाकर बच्चों और अध्यापकों से बाल अधिकार संरक्षण बारे जानकारी दी। 
विज्ञापन


 धांटा ने बताया कि एक शिक्षण संस्थान के बच्चे स्कूल समय के दौरान कोचिंग सेंटर में शिक्षा ग्रहण करते हुए पाए गए। उनसे जब बातचीत की गई तो पता चला कि उनकी एड्मिशन दो-दो जगह हुई हैं यानी स्कूल में उनकी एड्मिशन है और पढ़ाई कोचिंग सेंटर में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से डम्मी  एड्मिशन का मामला है। इस बारे उप निदेशक शिक्षा को आदेश दिए गए हैं कि इसे बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रचलन बंद नहीं हुआ तो ऐसे संस्थानों की एफिलेशन रद्द करवाई जाएगी। उधर, मंगलवार देर शाम यह टीम पांवटा क्षेत्र से सटी बंगाला बस्ती में पहुंची जहां पर स्कूल नहीं जा रहे बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की गई। ऐसे बच्चों के लिए अलग से आयोग केंद्र चलाने बारे भी विचार कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed