फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accused of murder case not arrested after 13 days

13 दिन बाद भी गिरफ्त से दूर हत्यारे

Sat, 16 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 16 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। तीन जुलाई को वर्मा पापड़ी-कौलावालांभूड में हुई सोहन नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। इससे नाराज इलाके के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसपी सौम्या साम्बशिवन से मिला। इसमें स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अलावा मृतक के परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में शामिल थे।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिरकार कब सोहन के हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर पाई। लोगों का यह भी कहना था कि पुलिस इस मामले में बेवजह मृतक सोहन के रिश्तेदारों को तंग कर रही है। जबकि हत्यारे खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

 बर्मा पापड़ी पंचायत के उपप्रधान शेर अली, कौलावालांभूड पंचायत प्रधान सुनीता देवी, नवयुवक मंडल प्रधान संतोष कुमार, मृतक सोहन के पिता अमर सिंह सहित अन्य लोगों ने एसपी से मांग की है कि जल्द से जल्द सोहन के हत्यारों को पकड़ा जाए। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस मामले की कड़ी जांच कर रही है जो भी शक के दायरे में है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed