फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident, one died at the spot

पेड़ से टकराया टिप्पर, एक की मौत

Sun, 12 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, िससिरमौर
अमर उजाला ब्यूरो, िससिरमौर Updated Sun, 12 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
accident, one died at the spot
demo pic - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय उच्चमार्ग 72 पर धौलाकुआं के नजदीक शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार टिप्पर सड़क के साथ लगते पेड़ों टकरा गया। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसा इतना खतरनाक था कि सड़क किनारे लगे तीन पेड़ तथा बिजली की लाइन टूट गई। वहीं, करीब दो घंटे तक यातायात भी अवरुद्ध रहा जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब पौने 11 बजे पांवटा से नाहन जा रहा एक तेज रफ्तार टिप्पर (एचपी 17डी-2490) अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकराया। टिप्पर सवार शुभम शर्मा उर्फ गोलूू (27) पुत्र अशोक कुमार निवासी गांव बांगरण की इस हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह गाड़ी से बाहर गिर गया और टक्कर की वजह से पेड़ टूट कर उस पर गिर गया। जिसके नीचे दबने के कारण उसकी मौत हुई। एक के बाद दूसरे पेड़ों से टकराने से शुभम के सिर व शरीर में गहरी चोटें आई। वहीं, उसके साथ में सवार हिरदा राम की टांगों व शरीर में चोटें आई हैं। लगभग दो घंटे से भी ज्यादा देर तक यातायात एवं बिजली व्यवस्था बाधित रही। सूचना मिलने पर बांगरण-फूलपुर गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे।


विधायक चौधरी किरनेश जंग ने मृतक के माता-पिता को सांत्वना दी तथा मदद का आश्वासन दिया। शुभम मृतक परिवार में सबसे बड़ा लड़का था। पांवटा के डीएसपी प्रमोद चौहान एवं थाना प्रभारी अशोक चौहान ने कहा कि घायल का पांवटा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार लग रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed