{"_id":"5bc0d699bdec22697d28a07c","slug":"91539364505-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ चार हजार की नकदी ले उड़े शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़ चार हजार की नकदी ले उड़े शातिर
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के मुख्य बाजार में वीरवार की रात शातिरों ने एक दुकान का ताला तोड़ कर गल्ले से चार हजार की राशि पर हाथ साफ कर लिया। वहीं, एक कांप्लेक्स में तीन दुकानों के भी शातिरों ने ताले तोड़ने का असफल प्रयास किया। हैरानी की बात है कि ये दुकानें पुलिस सहायता कक्ष से महज पचास मीटर की दूरी पर हैं। थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर ही शातिरों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। दुकान मालिक विजेंदर ठाकुर ने बताया कि अज्ञात शातिरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ कर गल्ले में चार हजार की राशि पर हाथ साफ कर लिया। इसके अलावा दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। अन्य दुकानदार सुनील शर्मा, शर्मानंद शर्मा, बारूराम नेगी की दुकानों के ताले तोड़ने का भी प्रयास किया गया है। शटर में जड़े तालों पर चोट मारने के निशान दिखाई दे रहे हैं, लेकिन ताले मजबूत होने के कारण शातिर ताले तोड़ने में नाकाम रहे। बदमाश इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं लेकिन, संगड़ाह पुलिस के हाथ बदमाशों के गिरेबान से काफी दूर हैं। पुलिस अभी तक किसी बदमाश को पकड़ने में कामयाब साबित नहीं हो पाई है। ऐसे में संगड़ाह पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस थाने से सटे मुख्य बाजार में दुकानें सुरक्षित नहीं हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि वारदात के समय रात्रि गश्त कहां होती है। ऐसे में शातिरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। यहां पर हुई वारदातों में स्थानीय शिव मंदिर, मोबाइल की दुकान, अधिवक्ता का घर और एक खोखे में दुकान चला रहे दुकानदार के दो सिलेंडरों की चोरी भी शामिल है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। इस प्रकार बेखौफ घूम रहे शातिरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी प्रयास किया जाएगा।