{"_id":"5b13fd464f1c1ba66e8b6025","slug":"91528036678-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन और निखिल की तलाश में भटक रहे दो परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्यन और निखिल की तलाश में भटक रहे दो परिवार
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में अध्ययनरत दो छात्र दो दिन से लापता है। दोनों छात्रों के परिजन उनकी तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इस मामले में निखिल नामक छात्र के पिता सुशील ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार एक जून को निखिल रोजमर्रा की तरह सुबह तैयार होकर स्कूल के लिए निकला था लेकिन शाम को वह वापस घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी तलाश की गई, पर नहीं मिला। सभी जगह तलाश करने पर भी जब वह नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया।
निखिल के पिता ने पुलिस को बताया कि जमा एक में अध्ययनरत उसका बेटा एक जून को घर नहीं लौटा तो उसके दोस्तों से पूछताछ की। पता चला कि उसी दिन जमा दो में पढ़ने वाला आर्यन भी स्कूल नहीं आया था। बताया गया कि दोनों प्लान बनाकर घर में बिन बताए कहीं चले गए हैं। इस पर पुलिस ने दोनों विद्यार्थियों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए-
राजगढ़ इलाके से नाबालिग लापता
नाहन (सिरमौर)। राजगढ़ इलाके की एक नाबालिग लापता है। इस मामले में पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि इसकी बेटी शनिवार दोपहर से लापता है। उसने उसकी खोजबीन सारी जगह की है लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को नेरवा इलाके का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
---------------