{"_id":"5a5f63c54f1c1b92268b4eb1","slug":"91516200901-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खान पर शिकंजा, चार ट्रक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खान पर शिकंजा, चार ट्रक सीज
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
गर्ब्यांग से लखनपुर के लिए रोड की कटिंग करती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
जिला खनन अधिकारी की टीम ने पांवटा के रामपुरघाट व नदियों के आसपास स्थलों पर छापेमारी कर अवैध खनन पर शिकंजा कस दिया है। मंगलवार मध्यरात्रि को छापेमारी में 4 ट्रक अवैध खनन करते हुए पकड़े गए। खनन अधिकारी ने सभी ट्रकों को सीज कर दिया है।
उपायुक्त ललित जैन ने खनन पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए हैं। कुछ दिन पहले हुई बैठक में इसके लिए विभिन्न विभागों को टीमें बनाने के आदेश दिए गए थे। मंगलवार को जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज की टीम ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान खनन सामग्री का अवैध ढुलान करते वाहन मिले। छापेमारी में अवैध रूप से 4 ट्रकों को पकड़ा गया। टीम ने इन वाहनों को सीज किया है। जांच के दौरान चार ट्रकों के कागजात सही नहीं पाए गए जिसके बाद खनन टीम ने सभी कागजात अपने कब्जे लिए हैं। विभाग की यह कार्रवाई रात भर चली जिससे अवैध खनन करने वालों में रात भर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंगलवार देर रात को पांवटा के रामपुरघाट में छापेमारी की गई है। क्रशरों से आ रहे ट्रकों के कागजातों की जांच की गई। खनन सामग्री से लदे 4 ट्रकों के कागजात सही नहीं पाए गए। इसके बाद टीम ने ट्रकों को सीज कर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
...