फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, चार घायल

दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, चार घायल

Wed, 21 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, चार घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की ग्राम पंचायत पुरुवाला में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। माजरा थाना पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पुरुवाला पंचायत में जमीन विवाद के चलते पहले दो पक्षों में बहस के बाद मारपीट हुई। इसमें जोहड़ों निवासी संजीव कुमार व उत्तराखंड देहरादून के डोईयांवाला शेरगढ़ निवासी बचन सिंह को चोटें आई है। वहीं, दूसरे पक्ष के जोहड़ों निवासी याद राम व रघुवीर सिंह को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार व मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस केस दर्ज हुए हैं। माजरा थाना पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed