फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में फंदे से झूले युवक की हत्या या आत्महत्या

पांवटा में फंदे से झूले युवक की हत्या या आत्महत्या

Mon, 04 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में फंदे से झूले युवक की हत्या या आत्महत्या

विज्ञापन

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
यमुना पुल से फंदा लगाकर हुई युवक की मौत के मामले में काफी संशय बना हुआ है। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल ही है लेकिन अभी ऐसे कई अनसुलझे सवाल हैं, जिनका जवाब मिलना शेष है। पांवटा में सनसनी की तरह फैले इस मामले में लोग कई सवाल उठा रहे हैं।
हैरान करने वाली बात है कि मौके पर मृतक के पैरों में चप्पल पहने हुई थी। सवाल उठ रहे हैं कि मौत के समय छटपटाकर युवक की चप्पल नदी में गिर सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, सवाल यह भी उठ रहा है कि यमुना पुल की ऊंचाई से 50 किलोग्राम तक भारी चीज फेंकने के बाद रस्सी के टूटने की भी संभावनाएं रहती हैं लेकिन शव आसानी से लटका रहा। साथ ही ऊंचाई से छलांग मारने पर फंदे के रूप में इस्तेमाल की गई नाइलोन से बनी रस्सी की ज्यादा मजबूती धड़ को भी अलग कर सकती थी लेकिन ऐसा भी नहीं हो पाया। ऐसे में मामले में युवक की आत्महत्या के मामले में संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जामनीवाला निवासी युवक गोविंद दास (24) पिछले कुछ अर्से से आईपीएच की पांवटा के देवीनगर सीवरेज योजना में ठेकेदार के पास आउटसोर्स कर्मी के रुप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रविवार को गांव में कोई कार्यक्रम था। वहां पर कुछ साथियों के साथ गोविंद ने नशा किया। इसके बाद घर जाकर परिजनों से भी युवक की बहसबाजी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की हर पहलू पर गंभीरता से जांच होगी। बैरियर पर लगे सीसीटीवी से रात्रि समय के फुटैज खंगाले जाएंगे ताकि पता चल सके कि रात को किस समय युवक यमुना पुल की तरफ को निकला था। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed