{"_id":"59908e904f1c1b1e3c8b489c","slug":"81502645904-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर पकड़ने गई पुलिस टीम से भिड़ा पूरा परिवार, नौ पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्कर पकड़ने गई पुलिस टीम से भिड़ा पूरा परिवार, नौ पर केस दर्ज
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नाहन से नशा तस्कर के यहां छापेमारी करने पहुंची जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईयू) टीम के साथ कथित आरोपी के परिवार वाले भिड़ गए। रविवार दोपहर बाद हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। छापेमारी के दौरान एसआईयू ने आधा किलोग्राम चूरा पोस्त भी बरामद कर लिया है। जबकि परिवार के लोगों और एसआईयू के बीच हुई हाथापाई के दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी व परिवार के 9 लोगों पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को एसआईयू नाहन टीम मुख्य आरक्षी हरिचंद के नेतृत्व में पांवटा के पुरुवाला पहुंची। गुप्त सूचना मिली थी कि मीट शॉप संचालित करने वाला फिरोज खान नशीले पदार्थ बेच रहा है। मौके पर पहुंचे टीम प्रभारी हरिचंद ने कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर करीब 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी फिरोज खान टीम से उलझ गया। शोर शराबा सुनकर आरोपी के भाई व परिजनों ने एसआईयू टीम को घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान मौका देख कर मुख्य आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसके बाद इसकी सूचना पांवटा थाना को दी गई। इसके बाद आरोपी व उसके परिजनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसआईयू टीम प्रभारी हरिचंद ने कहा कि आरोपी के पास काफी चूरा पोस्त था लेकिन हाथापाई के दौरान मौका मिलने पर इधर-उधर छिपा लिया या खुदबुर्द कर दिया गया। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। इस दौरान मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। एसआईयू टीम पांवटा बरामद किए गए 500 ग्राम चूरा पोस्त समेत थाना रवाना हो गई। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट का भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि नाहन से पहुंची एसआईयू टीम से मारपीट व ड्यूटी के दौरान कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। पांवटा नाहन मार्ग के ग्राम पुरुवाला निवासी फिरोज खान समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-353, 332, 147 व 148 के तहत मामला दर्ज हुआ है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
--तस्कर पकड़ने गई पुलिस टीम से भिड़ा पूरा परिवार, नौ पर केस दर्ज
पांवटा के पुरुवाला में 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद, आरोपी मौके से फरार
सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज : डीएसपी