फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   इस्पात उद्योग में करंट लगने से कामगार की मौत

इस्पात उद्योग में करंट लगने से कामगार की मौत

Sat, 17 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
इस्पात उद्योग में करंट लगने से कामगार की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)
कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक इस्पात उद्योग में करंट लगने से एक कामगार की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार रात को पेश आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रोशन लाल पुत्र रामस्वरूप, निवासी असगरपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) इस्पात उद्योग में वेल्डर के पद पर कार्यरत था। हादसा उस वक्त पेश आया जब वह कंपनी में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। करंट लगने के बाद वह अचानक जमीन पर गिर गया। उसके पास ही काम करने वाले दूसरे कामगारों ने उसे देखा तो तुरंत पावर सप्लाई को बंद कर दिया। उसके बाद उसको तुरंत कालाअंब के निजी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस थाना कालाअंब के सहायक उप निरीक्षक जयदेव ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर के छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगना बताया गया है।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed