फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वन माफिया ने धराशाही किए सांगवान के पेड़

वन माफिया ने धराशाही किए सांगवान के पेड़

Mon, 12 Jun 2017 11:40 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
वन माफिया ने धराशाही किए सांगवान के पेड़

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन परिक्षेत्र पांवटा के आरक्षित वन क्षेत्र जमकटवा में हरे-भरे सांगवानों के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। वन माफिया रातों रात लकड़ी को लेकर रफ्फूचक्कर भी हो गया लेकिन वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। जंगल की झाड़ियों में छिपाकर रखे सांगवान के 12 नग बरामद होने के बाद ही वन विभाग को इसका पता चल पाया। इसके बाद आरओ पांवटा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा कल्याण सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा है कि 8 जून 2017 की रात्रि को पांवटा वन परिक्षेत्र के आरक्षित वन जमोटवा सी-12 में सांगवान के तीन हरे पेड़ अज्ञान लकड़ी तस्कर वन माफिया ने काटे। इसकी लकड़ी को चोरी करके ले गए। अगले दिन वन विभागीय टीम ने इस क्षेत्र में पेड़ अवैध रुप से काटे हुए पाए। आसपास तलाश करने पर झाड़ियों के बीच छिपा कर रखी लकड़ियों के 12 नग बरामद हुए। मौके पर टीम ने निरीक्षण कर पाया है कि स्टेंडिंग क्लास 4/1, 3/2 के कुल तीन सांगवान पेड़ काटे गए है।
विज्ञापन

वन रक्षक द्वारा डैमेज रिपोर्ट तैयार कर ली गई जिसके बाद अज्ञात वन माफिया के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। वन विभागीय अधिकारियों की शिकायत मिलने पर एएसआई रामपाल ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। आरओ पांवटा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 तथा इंडियन फोरेस्ट एक्ट की धारा-41 व 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है जिससे अवैध रुप से हरे पेड़ काटने वाले आरोपियों को दबोचा जा सकें।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed