फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   साध्वी की पूजा-अर्चना में शरारती तत्वों का खलल

साध्वी की पूजा-अर्चना में शरारती तत्वों का खलल

Wed, 27 Mar 2019 08:18 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 27 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
साध्वी की पूजा-अर्चना में शरारती तत्वों का खलल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के रामपुरघाट स्थित एक मंदिर में रहने वाली साध्वी ने एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपकर शरारती तत्वों के खिलाफ पूजा-अर्चना में खलल डालने की शिकायत की है। आरोप है कि शरारती तत्व उसे डरा-धमका रहे हैं। ऐसा करने से रोकने पर उसे जान मारने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन

पांवटा के रामपुरघाट में एक मंदिर में रहने वाली साध्वी पवित्रा ने एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा है कि पिछले 5 माह से स्थानीय मंदिर में वह रहती हैं। कुछ शरारती तत्व शाम व रात के समय मंदिर परिसर में आकर परेशान करते हैं। इनमें से 4 लोगों को वह जानती हैं। साध्वी ने कहा कि बीते कल भी आधा दर्जन शरारती तत्व मंदिर में पहुंचे। बेवजह गाली गलौच करने लगे। ग्रामीणों ने साध्वी को बताया कि पहले एक महात्मा मंदिर में रहते थे। उनको भी इन्हीं शरारती तत्वों ने तंग करके भगा दिया था। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। साध्वी की लिखित शिकायत मिल गई है। एसएचओ पांवटा को मामले की तफ्तीश करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed