{"_id":"5b6b30604f1c1b6e118b809b","slug":"71533751392-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में लुढ़कीं दो कारें, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में लुढ़कीं दो कारें, तीन घायल
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार देर रात को एक छोटे वाहन ने बद्रीपुर में दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। इससे वाहन का शीशा टूट गया। टक्कर मारने वाले वाहन चालक ने वहां रुकने की बजाय अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ा दिया।
शीशा टूटने के बाद दूसरे कार चालक ने भी उसका पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं। पांवटा में चुंगी नंबर-6 के पास दोनों वाहन हादसा ग्रस्त हो गए। पिछली गाड़ी आगे की गाड़ी से टकरा गई। इससे 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन देहरादून ले गए।
मंगलवार देर रात के समय एनएच-7 पर बद्रीपुर के समीप एक कार ने दूसरी को हिट कर दिया। इससे कार का शीशा टूट गया। वाहन रोकने की जगह चालक ने उसे तेज रफ्तार से भगा दिया। दूसरे वाहन चालक ने भी पीछा करना शुरू कर दिया। वाहन बाईपास से चुंगी नंबर-6 की तरफ तेज रफ्तार से पहुंचे। यहां पर दोनों वाहन सिंचाई के लिए बनी एक नहर के समीप हादसा ग्रस्त हो गए। हादसे में जगपाल (35) पुत्र रूप चंद, हरविंद्र सिंह (40) पुत्र मंजीत सिंह व दीपक (37) पुत्र ओम प्रकाश घायल हो गए। मंगलवार शाम से 108 एंबुलेंस चालक हड़ताल पर हैं। सिरमौर टैक्सी यूनियन के परमजीत सिंह व अनिल वर्मा ने बताया कि घायलों को अपने वाहनों से पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. नवनीत कोहली ने प्राथमिक उपचार दिया। परिजन तीनों घायलों को देहरादून ले गए हैं। दोनों पक्ष पांवटा से ही हैं। लोगों ने दोनों पक्षों के बीच आपस में सुलह करवा दी। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि देर रात को सूचना मिली थी। लेकिन, बाद में दोनों ही पक्षों का समझौता हो गया।