फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बैग स्नैचिंग मामले में 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बैग स्नैचिंग मामले में 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बैग स्नैचिंग मामले में 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
27 जुलाई को कॉलेज की एक छात्रा से बैग छिनने के आरोपियों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। झपटमार बाइकर्स गैंग फिर से ऐसी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। हैरानी इस बात की भी है कि कॉलेज के छात्रों ने एक बाइक नंबर पुलिस को भी दिया था लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। एक वर्ष के भीतर छात्राओं से स्नैचिंग का दूसरा मामला है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से झपटमार गिरोह के हौसले बुलंद हैं।
उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई को सूर्या कॉलोनी निवासी मोनिका तोमर का बाइकर्स ने बैग छीना था। छात्रा अपनी बड़ी बहन के कमीशन परीक्षा फार्म भरने के बाद घर लौट रही थी। दोपहर को ग्लोबल अकादमी स्कूल गेट के समीप दो झपटमारों बाइकर्स ने छात्रा से बैग छिन लिया। छात्रा के सहायता को चिल्लाने पर कॉलेज के छात्र ने बाइक का नंबर पढ़ लिया। पुलिस को इसकी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि स्नैचर्स एक टीवीएस बाइक पर सवार थे। हालांकि पुलिस टीम ने पांवटा- बेहड़ेवाला मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक निजी आवास के सीसीटीवी फुटैज खंगाले थे। कुछ वर्ष पहले इस नंबर की बाइक बद्रीपुर में किसी किरायेदार के पास थी जिसकी मौत हो गई थी। उतर प्रदेश निवासी परिजन बाइक व सामान साथ ले गए। इससे आगे पुलिस टीम ने ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस बाइक के बारे में तफ्तीश कर सकती थी कि बाइक किस को बेची गई? पता चलने पर आसानी से आरोपियों तक पहुंचा जा सकता था। इससे पहले पांवटा के वार्ड-9 की एक छात्रा से हीरपुर से समीप बाइकर्स ने मोबाइल छिना था। उस मामले में भी आरोपी बाइकर्स के सीसीटीवी फुटैज तक दे दिए गए थे लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस बार भी ज्यादा गंभीरता से स्नैचिंग मामले को नहीं लिया जा रहा। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की जांच जारी है जिससे आरोपियों को दबोचा जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--बैग स्नैचिंग मामले में 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अभी तक झपटमार बाइकर्स सक्रिय गैंग का नहीं लगा सुराग
गंभीरता से जांच नहीं, बेखौफ स्नैचर दे सकते फिर वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed