{"_id":"593ed9021126f4156b8b4585","slug":"71497291010-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 कर्मी पर दुर्व्यवहार के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
108 कर्मी पर दुर्व्यवहार के आरोप
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत एक ईएमटी पर मरीज के तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार करने और आधी रात मरीज को रास्ते में उतारने के आरोप लगे हैं। सोमवार को इसकी शिकायत लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी नाहन हरबंस नेगी से मुलाकात की। शिकायत में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि शराब के नशे में कर्मी ने मरीज को रास्ते में उतार दिया। शिकायत के बाद 108 एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, 108 एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों का कहना है कि जिसकी शिकायत की गई है वह शराब नहीं पीता। आपसी रंजिश की वजह से यह शिकायत की गई है।
एडीसी को सौंपी शिकायत में मरीज के भाई देस राज निवासी पड्दूनी ने कहा है कि पिछले सप्ताह उनके भाई भरत सिंह को मध्य रात्रि पेट में दर्द हुआ। 108 में फोन करने पर एंबुलेंस से उन्हें पांवटा ले जाया जा रहा था लेकिन एंबुलेंस में कार्यरत ईएमटी ने उनके साथ बदसलूकी की। शराब के नशे में धुत ईएमटी ने उन्हें आधा रास्ते में ही उतार दिया। इसके बाद उन्हें किसी प्राइवेट गाड़ी में लिफ्ट लेकर अस्पताल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, 108 एंबुलेंस सेवा के शिमला जोन के प्रोग्राम मैनेजर आकाश दीप ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। उन्हें अभी तक जो जानकारी मिली है, उससे यह पता चला है कि ईएमटी उसी क्षेत्र का रहने वाला है। एंबुलेंस में चार तीमारदार थे। जबकि इसमें महज दो को ही रखा जा सकता है। इस बारे में जब ईएमटी ने तीमारदारों को कहा तो वह गुस्सा हो गए और अपनी मर्जी से रास्ते में उतर गए। उन्होंने कहा कि जहां तक शराब पीने का सवाल है, तो यह निराधार है क्योंकि ईएमटी शराब नहीं पीता। इसकी उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानकारी है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन