{"_id":"586be3ac4f1c1b943a158ed5","slug":"65-thousand-fine-for-over-loding","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग पर शिकंजा, 65 हजार जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोडिंग पर शिकंजा, 65 हजार जुर्माना
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)। नियमों को ठेंगा दिखाकर यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन मालिकों और चालकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को पांवटा साहिब और साथ लगते इलाकों में विभागी टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।
इस दौरान लगभग 65000 रुपये जुर्माना वसूला गया। जबकि दर्जनों वाहनों के चालान काटे गए। अधिकतर मामले ओवरलोडिंग के बताए जा रहे हैं। वहीं बिना सर्टिफिकेट वाहनों की बिक्री करने वाले एक शोरूम का भी चालान काटा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पांवटा इलाके में यातायात नियम तोड़े जा रहे हैं। परिवहन विभाग के पास ओवरलोडिंग की गई शिकायतें पहुंची थीं। लिहाजा, मंगलवार को कार्यकारी जिला परिवहन अधिकारी सोना चौहान की अगुवाई में विभाग की एक टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कई वाहनों की चेकिंग की गई। विभाग ने कुल 65000 रुपये जुर्माना वसूला जिसमें ओवरलोडिंग और बिना दस्तावेजों के वाहनों की संख्या अधिक है। इसके अलावा बिना सर्टिफिकेट के वाहनों की बिक्री करने पर एक संचालक को चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन