{"_id":"5bf58bc1bdec22694f462266","slug":"51542818753-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने गोशाला में लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने गोशाला में लगाया फंदा
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत विक्रमबाग पंचायत के गांव डाडूवाला में 25 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपनी गोशाला की छत में फंदा लगाया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार मलका देवी ने बुधवार दोपहर घर के समीप बनी गोशाला की छत से फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा ऐसा खौफनाक कदम उठाने के समय उसका पति घर पर नहीं था। घर के किसी सदस्य ने महिला को गोशाला की छत से लटका देखा। शोर मचाने पर लोग मौके पर एकत्रित हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने थाना कालाअंब में मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है।
डीएसपी हेड क्वार्टर बबीता राणा ने पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। बताया जा रहा है कि चार-पांच साल पहले ही महिला की डाडूवाला में शादी हुई थी। महिला अपने पीछे दो मासूमों को छोड़ गई है। मामले की पुष्टि करते डीएसपी हेड क्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी है।