फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   0शाला से शराब की 278 पेटियां बरामद

0शाला से शराब की 278 पेटियां बरामद

Sat, 29 Sep 2018 10:26 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
0शाला से शराब की 278 पेटियां बरामद
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी के तहत पुलिस की एसआईयू टीम ने ने पांवटा साहिब के बरोटी वाला इलाके मेंएक व्यक्ति की गोशाला में अवैध रूप से रखी शराब की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग की एक टीम ने बरोटीवाला इलाके में दबिश दी। पुलिस को लंबे अरसे से सूचना मिल रही थी कि यहां पर अवैध रूप से शराब का कारोबार हो रहा है। शनिवार को एसआईयू की टीम ने बरोटीवाला में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने मुकेश कुमार पुत्र मदन पाल निवासी बरोटीवाला की गोशाला से अंग्रेजी शराब की 31 और देसी शराब की 216 पेटियां बरामद कीं। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हे। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed