फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कनपटी पर रखी बंदूक और कहा... मामा पीसे दो पीसे

कनपटी पर रखी बंदूक और कहा... मामा पीसे दो पीसे

Sat, 16 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
कनपटी पर रखी बंदूक और कहा... मामा पीसे दो पीसे
बंदूक
सुरेश तोमर
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। रात दो बजे एक घर में नकाबपोश डकैत दाखिल हुए। बुजुर्ग की कनपटी पर पिस्टल रखी और कहा, मामा पीसे दो पीसे....। जब कहा कि घर में पैसे कौन रखता है तो एक ने कहा तुम्हारे पास पांच गाड़ियां हैं।

तीन युवक हरियाणवी में बोल रहे थे तो एक स्थानीय लग रहा था। भूंगरनी डकैतों का डकैती डालने का यह स्टाइल इसी ओर इशारा कर रहा है कि कोई स्थानीय व्यक्ति इस वारदात में संलिप्त है। कोई भेदी है जिसे घर की पूर जानकारी है। एक युवक अलमारी की ओर नजरे गढ़ाए हुए थे। मानों उसे पूरा पता हो कि यहीं पर नकदी और आभूषण रखे हुए हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य से लगते भूंगरनी गांव में आसानी से डकैत दाखिल होते हैं। घर का सारा सामान लूटते हैं और फिर फरार हो जाते हैं। पीड़ित ठेकेदार मंजूर हसन व सलमा ने कहा कि 4 नकाबपोश थे। इसमें दो के हाथ में बंदूक (देेसी कट्टा) व दो के पास लोहे की रॉड थी। डकैतों ने जींस पहनी थी। हाथ पांव काफी गंदे थे। तीन लोगों की भाषा हरियाणवी थी। रात करीब दो बजे कमरे में पहुंचते ही बिजली का स्विच स्वयं ऑन किया। इसके बाद बंदूक तान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक डकैत ने रॉड से बाजू पर प्रहार किया। फिर, गला दबाने की कोशिश भी की गई। तीन लोग हरियाणवी सी भाषा बोल रहे थे। सलमा ने कहा कि एक डकैत की भाषा स्थानीय सी लग रही थी।


बॉक्स के लिए---
परिवार की सुरक्षा के चलते चुपचाप दी चाबी
भूंगरनी गांव निवासी खुशबू का कहना है कि नकाबपोशों ने माता-पिता की कनपटी पर बंदूक तान रखी थी। उसने एक से बंदूक छिनने का प्रयास किया। डकैत ने भी बंदूक चलाने का प्रयास किया लेकिन डकैतों की संख्या 4 थी। वह कुछ नहीं कर पाई। नकाबपोश हथियारों से लैस थे। उनसे भिड़ना परिवार के सदस्यों को जानलेवा हो सकता था। इसलिए ठेकेदार ने विरोध कर रही बेटी व पत्नी की तरफ चुप होने का संकेत करते हुए अलमारी की चाबी डकैत को सौंप दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed