{"_id":"57925c1c4f1c1bac59c4b64f","slug":"509-narcotic-capsouls-for-on-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"509 नशीले कैप्सूल समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
509 नशीले कैप्सूल समेत एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा शाखा व पुलिस की संयुक्त टीम ने 509 नशीले कैप्सूल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले संयुक्त पुलिस टीम ने 3 दिन पहले ही रावमा कन्या स्कूल संपर्क मार्ग पर अवैध नशीली दवा की 136 शिशियों समेत एक आरोपी रिंकू (35) को गिरफ्तार किया था। ताजा घटनाक्रम में देहरादून-पांवटा एनएच-7 मार्ग से आईटीआई शमशेरपुर कैनाल रोड पर टीम ने नाका लगाया था। सुरक्षा शाखा व पुलिस की संयुक्त टीम में सब इंस्पेक्टर मोती राम, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, आरक्षी नवराज शर्मा व उमेश शामिल थे।
विज्ञापन
इस क्षेत्र से नशीले पदार्थ की आपूर्ति पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। नाके के दौरान आने-जाने वाले वाहनों व लोगों पर चौकस नजर रखी जा रही थी। इस दौरान पैदल चल रहा एक व्यक्ति वाहनों की चेकिंग देख सकपका सा गया। इससे पुलिस की टीम को संदेह हुआ। युवक की चेकिंग के दौरान बैग से 509 नशीले कैप्सूल की खेप बरामद की गई। नशीले कैप्सूल समेत आरोपी प्रदीप कुमार (23) निवासी हरिजन बस्ती बद्रीपुर को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती छानबीन में पता चला कि आरोपी शैक्षणिक स्थलों के आसपास नशीले कैप्सूल की आपूर्ति करता था।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र सुमेर चंद निवासी हरिजन बस्ती बद्रीपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 509 नशीले कैप्सूल पकड़े गए हैं। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।