फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   48 cctv cameras will cover the ponta city in security point of view

पांवटा शहरी क्षेत्र में शीघ्र लगेंगे 48 सीसीटीवी कैमरे

Tue, 25 Oct 2016 10:24 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 25 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
48 cctv cameras will cover the ponta city in security point of view
सीसीटीवी - फोटो : demo

विज्ञापन


पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम पांवटा और नप कमेटी कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एचएस राणा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कैमरों से नप कमेटी एरिया के हर चौराह पर नजर रहेगी। सभी कैमरों में वाईफाई कनेक्शन और नाइट विजन की भी सुविधा रहेगी। इससे किसी भी तरह के क्राइम, हिट एंड रन सड़क हादसों के बाद भागने वालों को पकड़ने में सुविधा मिल सकेगी। एसडीएम मंगलवार को नप कमेटी प्रतिनिधियों की बैठक में संबोधित कर रहे थे।


बैठक में नप कमेटी अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, हिमोत्कर्ष सिरमौर इकाई अध्यक्ष आरपी तिवारी व नप कमेटी के पार्षदों ने अपने विचार रखे। बैठक में फैसला लिया गया कि एनएच के बद्रीपुर चौक, विश्वकर्मा चौक पर 8-8 मैन्युअल जूम वाले सीसीटीवी कैमरे, कोर्ट कांप्लेक्स, वाय प्वाइंट, बंगरन चौक पर 4-4, बैरियर और मुख्य बाजार में 3-3,  गुरुद्वारा के समीप, गीत भवन, बस स्टेशन, मुख्य पार्क, सन फार्मा चौक मस्जिद गली में 2-2 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इस अवसर पर नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, नवीन शर्मा, आरपी तिवारी, पार्षद हरविंदर कौर, जसमेर सिंह, इंद्रप्रीत कौर, पवन जस्सल, संदीप बत्रा, जेई परवेज इक़बाल व बारू राम मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed