फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   42 illegale wine factory found

शराब की 42 भट्ठियाें को किया नष्ट

Mon, 03 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 03 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह तड़के पांवटा पुलिस की तीन टीम ने खारा के जंगलों में दबिश देते हुए शराब की 42 भट्ठियों को नष्ट कर दिया। एसपी सौम्या साम्बशिवन की निगरानी में डीएसपी और एसएचओ पांवटा के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई जो दोपहर तक चलती रही। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के दौरान 42 कच्ची शराब की भट्ठियां पाई गईं जहां पर 20 हजार लीटर लाहन व 400 लीटर कच्ची शराब नष्ट कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार डीएसपी भीष्म ठाकुर, एसएचओ अशोक चौहान, ईएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमेल सिंह समेत करीब दो दर्जन पुलिस जवानों ने पूरी रणनीति के तहत गोपनीय तरीके से यह कार्रवाई की। सुबह करीब चार बजे से यह अभियान छेड़ा गया जो दोपहर तक चला।
विज्ञापन

इस दौरान माजरा चौकी पुलिस को भी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। छापेमारी के लिए डीएसपी पांवटा ने तीन टीमों को गठित किया जिसमें एसएचओ पांवटा अशोक चौहान, एएसआई अशोक कुमार और एएसआई गुरमेल सिंह की टीम ने अलग-अलग तरफ से संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सोमवार को सुबह 4 बजे से 11 बजे तक कार्रवाई चलती रही। हालांकि, शराब माफिया बेहद सतर्क रहा। धरपकड़ के दौरान कोई भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा। इसमें मजबूत सुचना तंत्र के साथ विषम व घना जंगल क्षेत्र भी माफिया के लिया सहायक साबित होता रहा है।

डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा की सोमवार तड़के ही खारा जंगल में कार्रवाई शुरू की गई।
 एसपी सौम्या ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इस अभियान के दौरान पुलिस ने शराब तैयार करने की 42 भट्ठियां, 20 हजार लीटर लाहन व 400लीटर कच्ची शराब नष्ट की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed