फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाकर गश्त के किया रवाना

पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाकर गश्त के किया रवाना

Thu, 04 Jan 2018 10:34 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाकर गश्त के किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)।
पांवटा पुलिस को मिले नए पीसीआर वाहन को स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी और एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पांवटा क्षेत्र कई राज्यों की सीमा से सटा है। यहां हिट एंड रन, स्नेचिंग, लूट, सड़क हादसों जैसे मामलों में पुलिस को तुरंत एक्शन की जरूरत रहती है। पीसीआर वैन से बढ़ते आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। वैन से गश्त के माध्यम से सुरक्षा इंतजामों को भी पुख्ता किया जा सकेगा।


एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने कहा कि अब शहर व आसपास के इलाकों में 24 घंटे पुलिस पीसीआर वैन से ही गश्त की जाएगी। आपात स्थिति और वारदातों के समय वैन की मदद से पुलिस जल्द मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पीसीआर वैन से नियमित रूप से गश्त शुरू होगी, जिससे आपराधिक मामलों के ग्राफ में कुछ कमी जरूर आएगी। उन्होंने कहाकि गाड़ी को 8-8 घंटों की 3 शिफ्टों में दिन-रात लगातार चलाया जाएगा। शिफ्ट के लिए अलग-अलग स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन



इस अवसर पर डीएसपी प्रमोद चौहान, एसएचओ अशोक चौहान, चेंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल, उद्यमी दीपक गोयल, पांवटा नगर परिषद की अध्यक्षा कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष देविंद्र चौधरी, अरविंद गुप्ता, शिवानी वर्मा, स्नेहा दत्ता, भजन चौधरी, चरनजीत सिंह, मामराज शर्मा, अखिल शर्मा, शशि धीमान व भारत भूषण गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed