{"_id":"5a3276b84f1c1ba7668b9fd3","slug":"41513256632-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत साधुओं की जमकर धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत साधुओं की जमकर धुनाई
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा के भूपपुर में कथित तौर पर नशे में दो साधुओं की लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली। आरोप है कि दोनों लोगों से पैसे मांग रहे थे। जब लोग पैसे देते तो वो खुद ही पर्स से बड़े नोट छीन रहे थे। आरोपियों की इस हरकत से आक्रोशित दर्जनों लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई कर दी।
देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच- 7 मार्ग पर भूपपुर में दो लोग साधुओं का वेश बना कर घूम रहे थे। आसपास के दर्जनों लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय निवासी युवक ने कहा कि साधु का वेश धारण कर दो लोग उनके पास पहुंचे। वे नशे में धुत्त थे। इनमें से एक ने पैसे मांगे। जैसे ही युवक ने पर्स निकाल कर 20 का नोट साधुओं की तरफ बढ़ा दिया। अचानक एक साधु ने युवक के पर्स से 500 का नोट खींच लिया। इससे युवक आक्रोश में आ गया।
विज्ञापन
उसने भागे साधु का पीछा किया। एनएच पर इससे थोड़ी दूर पर कुछ लोगों ने दूसरे साधु को भी पकड़ लिया। इस पर आरोप है कि एक युवक से पैसे मांगने के दौरान हाथ से 2000 का नोट छीन कर उसने अपने मुंह में ठूंस लिया। नोट वापस करने की बात कहने पर उल्टे युवक को चले जाने को कहने लगा। दोनो को नशे में धुत देखकर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने दोनों साधुओं को जमकर पिटाई हुई।
विज्ञापन
किसी तरह से अपने आप को बचा कर नशेड़ी ढोंगी मौके से भाग निकाला। कुछ युवाओं ने नशेड़ी बाबाओं की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। साथ ही इनकी करतूत और कही दिखने पर खदेड़ने की भी अपील की गई है।