{"_id":"5a314e954f1c1b79548c33d1","slug":"41513180821-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय भवन बनाने को मना करने पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवासीय भवन बनाने को मना करने पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ददाहू में प्रस्तावित पुलिस विभाग के आवासीय भवन बनाने को मना करने पर लोनिवि ने संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। मई 2017 में भवन निर्माण का ठेका हुआ था लेकिन ठेकेदार ने टेंडर लेने के बाद इसमें किसी तरह की दिलचस्पी नहीं दिखाई। लोनिवि ने कई बार उसे नोटिस जारी किए लेकिन उसका जवाब भी नहीं दिया गया।
लिहाजा, ठेकेदार को विभाग ने ब्लैकलिस्ट करते हुए भवन निर्माण का जिम्मा अन्य ठेकेदार को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रेणुका थाने में कार्यरत पुलिस कर्मियों को आवास सुविधा नहीं है जिस कारण उन्हें भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। यहां पुराने भवनों को तोड़ने के बाद नए भवनों का निर्माण नहीं करवाया जा सका है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए भवन तैयार करवाने के लिए 1.10 करोड़ की राशि मंजूर की हुई है।
इस राशि से ददाहू में ही 10 भवन तैयार होने हैं। इस राशि को मंजूर हुए एक साल हो चुका है लेकिन इन भवनों का अभी तक निर्माण नहीं हो पाया है। 1.10 करोड़ की राशि को रेणुका थाने भवन की राशि के साथ ही स्वीकृत किया गया था लेकिन थाना भवन तो बनकर तैयार हो गया लेकिन आवासीय भवन की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जबकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 6 सितंबर को रेणुका थाना भवन के उद्घाटन के साथ ही इन आवासीय भवनों का भी शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
ठेकेदार ने अब काम करने से ही इंकार कर दिया है जिस वजह से पुलिस कर्मियों को किराये के भवन में सहारा लेना पड़ रहा है। यही नहीं पुलिस विभाग का रवैया भी इसके निर्माण को लेकर उदासीन ही बना रहा। यदि विभाग चाहता तो थाना भवन के साथ ही इसका निर्माण भी हो सकता था।
उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता नितिश शर्मा ने बताया कि ठेकेदार ने काम छोड़ दिया है। उसे कई बार नोटिस भी भेजे गए लेकिन उसने उसका कोई जवाब नहीं दिया। इस वजह से उसे ब्लैक लिस्ट किया गया है। उस पर बाकायदा जुर्माना भी ठोका गया है। आचार संहिता के बाद इन भवनों के निर्माण के लिए नए सिरे से टेंडर लगाए जाएंगे।
-