{"_id":"59a7007e4f1c1bee278b4789","slug":"41504116862-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा पुलिस ने दबोचा बाइक चोर, पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा पुलिस ने दबोचा बाइक चोर, पुलिस रिमांड पर
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा शहर क्षेत्र से बाइक उड़ाने वाला आरोपी पुलिस ने दबोच लिया है। अदालत में पेश करने पर आरोपी को 2 सितंबर तक के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से अन्य वाहन चोरियों बारे भी पूछताछ होगी।
पांवटा के शहरी क्षेत्र से जून माह में बाइक चोरी हुई थी जिसकी सूचना पांवटा थाने में कर दी गई। जांच टीम ने इस मामले में प्रिंस उर्फ विक्की निवासी माजरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली है। आरोपी इससे पहले भी की चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। पुलिस जांच टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए नजर रखी थी लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी पांवटा देवानंद गुलेरिया ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि बाइक चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत से 2 सितंबर 2017 तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
--पांवटा पुलिस ने दबोचा बाइक चोर, पुलिस रिमांड पर
पांवटा शहरी क्षेत्र से उड़ाई गई थी बाइक, पूछताछ शुरू