{"_id":"59ca88134f1c1bdb538b4800","slug":"31506445331-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा यमुना नदी में नहाने उतरा युवक डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा यमुना नदी में नहाने उतरा युवक डूबा
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के तहत आने वाली यमुना नदी में नहाने के लिए उतरा 17 साल का एक युवक नदी में डूब गया है। मतरालियों -देवीनगर निवासी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने लोकल गोताखोर टीम के साथ करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया है लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है। हरियाणा पुलिस व हथनीकुंड डैम प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है।
पांवटा क्षेत्र के मतरालियां-देवीनगर निवासी अजय कुमार (17) यमुना नदी में स्नान करने उतरा था। अचानक वह यमुनानदी के तेज बहाव में बहने लगा। युवक के डूबने पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित कर दिया। स्थानीय गोताखोर व लोगों की सहायता से सर्च अभियान शुरू किया गया। गोताखोर टीम ने करीब 3 किलोमीटर दूरी तक तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गौर तलब है कि विगत माह भी देवीनगर निवासी रामकुमार यमुना नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया था। पांवटा में ही पिछले दो माह में यमुना नदी में डूबने से दूसरी मौत है।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ पांवटा जसवीर सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पांवटा के मतरालियों देवीनगर वासी अजय कुमार(17) यमुना नदी में स्नान करते हुए डूब गया है। लोकल गोताखोर टीम की मदद से सर्च अभियान जारी है। हरियाणा पुलिस व हथनीकुंड डैम में भी सूचना भेज दी गई है।
-----पांवटा यमुना नदी में नहाने उतरा युवक डूबा
पांवटा पुलिस टीम और लोकल गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान
हरियाणा पुलिस और हथनीकुंड डैम प्रशासन को किया सूचित
...