फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   29 shops cheking and chalan dadhau

29 दुकानदारों के काटे चालान, जुर्माना भी ठोका

Thu, 14 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)। Updated Thu, 14 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ददाहू(सिरमौर)। नियमों को ताक पर रखकर खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी अभियान चलाया है। पिछले 15 दिनों के दौरान विभाग के जिला नियंत्रक की अगुवाई में टीम ने जगह-जगह पर छापेमारी की। इस दौरान 356 दुकानों में छापेमारी करके 29 दुकानों के चालान किए हैं जिनसे विभाग को 40,707 हजार रुपये का राजस्व जुर्माने के रूप में वसूल किया। साथ ही 150 दुकानों को कड़ी चेतावनी व हिदायतें देकर छोड़ दिया गया।
विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। यह सभी चालान खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर नियमों की अवहेलना करने व दुकानों पर मूल्य सूची अंकित न करने को लेकर किए गए हैं।
विज्ञापन


डीएफएससी खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग की कार्रवाई के चलते करियाना की दुकानों से 6750, मिठाई की दुकानों से 2040, एनपीजी गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को लेकर 6842, चिकन के अधिक दाम वसूलने पर 2910, सब्जी विक्रेताओं से 6915, पॉलिथीन का प्रयोग करने पर 13000 व अंडों के मनमाने दाम वसूलने पर 2250 रुपये का जुर्माना मौके पर ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि यह राशि 40,707 हजार रुपये बनती है। इसके अतिरिक्त जिला भर में होटल-ढाबा, हलवाई, सब्जी, करियाना, मीट आदि की दुकानें चलाने वाले दुकानदारों को मूल्य सूची अंकित करने, डिपो होल्डरों को उचित मूल्य की दुकानों में सूचना बोर्ड लगाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं द्वारा समय-समय पर मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed