{"_id":"5c3a21e5bdec22735d3f9d4d","slug":"21547313637-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण दिलाने के नाम पर व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऋण दिलाने के नाम पर व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।
गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन के रहने वाले सतपाल को ऋण दिलाने का झांसा देकर महिला ने उसके नाम से सवा तीन लाख रुपये का ऋण ले लिया। किस्तें जमा नहीं होने पर बैंक ने सतपाल को नोटिस जारी कर दिया। सतपाल ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। इसके आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल ने कुछ साल पहले 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था। इसके लिए उसने एक महिला की मदद ली थी। लेकिन, जब बैंक ने रिकवरी के लिए सतपाल को नोटिस भेजे तो उसके होश फाख्ता हो गए। बैंक में जांच पड़ताल के पश्चात उसे पता चला कि 50 हजार रुपये नहीं, बल्कि उसके नाम लाखों रुपये का कर्ज है। सतपाल ने सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक से भी इस बारे में दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। छानबीन के पश्चात ही सत्यता का पता चल सकेगा।