{"_id":"5c0d45b5bdec2241aa7f3171","slug":"21544373685-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लानाचेता में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लानाचेता में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार तहसील के तहत आने वाले लानाचेता गांव में ढांक में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम जोगेंद्र सिंह पुत्र शोभाराम (45) निवासी लानाचेता सूखी लकड़ी लेने जंगल गया था। लकड़ी काटते समय अचानक उसका पांव फिसल गया और वह ढांक में गिर गया। इस हादसे में जोगेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना लोगों ने परिजनों व ग्रामीणों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का सिविल अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उधर, राजस्व विभाग नौहराधार के कानूनगो व पटवारी ने मौके पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और राहत राशि प्रदान की। नौहराधार तहसील के नायब तहसीलदार पंचराम चौहान ने बताया कि प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 20 हजार की राशि प्रदान की है।