फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चीड़ की अवैध लकड़ी समेत दो गिरफ्तार

चीड़ की अवैध लकड़ी समेत दो गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2017 10:48 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
चीड़ की अवैध लकड़ी समेत दो गिरफ्तार
digital india - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने चीड़ के पेड़ों की लकड़ी की खेप बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात को हुई इस कार्रवाई से वन माफिया में हड़कंप मच गया है। ट्रक से बरामद हुई यह लकड़ी खैना के जंगल से काटी गई थी। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति लकड़ी के संदर्भ में किसी भी तरह का परमिट या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

सर्दियों के मौसम में सिरमौर में वन माफिया सक्रिय हो गया है। हरे भरे चीड़ के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल रही है। ताजा घटनाक्रम में खैना के जंगलों में देवदार के हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। जानकारी के अनुसार सिरमौर एसआईयू टीम ने धौलाकुआं के समीप नाकाबंदी की थी। बाइला से धौलाकुआं की तरफ से ट्रक (एचपी17 बी-7211) आ रहा था। वाहन चेकिंग को रुकवाया गया। वाहन में लकड़ी लदी हुई थी। तलाशी के दौरान ट्रक में हरी चीड़ की लकड़ी के करीब 92 लॉग बरामद किए गए। चीड़ की लकड़ी पूरी तरह से ताजा थी जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा हैै कि चंद रोज पहले ही पेड़ों पर आरी चली हो।
विज्ञापन


ट्रक चलाने वाला चालक और अन्य व्यक्ति इससे संबंधित किसी भी तरह का परमिट नहीं दिखा पाया। लिहाजा, एसआईयू टीम ने ट्रक समेत लकड़ी को कब्जे में ले लिया। शुरूआती छानबीन में पुलिस को लग रहा है कि अनुमति के बगैर वन भूमि से लकड़ी को काटने के बाद इसकी तस्करी की जा रही थी। यह लकड़ी खैना के जंगल से काटी गई है। टीम को वाहन के चालक ने अपना नाम रामकुमार निवासी माजरा व मुस्तकिन निवासी सहारनपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि आईपीसी की धारा-379 व वन संरक्षण अधिनियम की धारा-40 एवं 41 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed