{"_id":"5985f6584f1c1b9a718b472b","slug":"21501951576-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्रीपुर के खेड़ा मंदिर में चोरी, चढ़ावे की लकदी ले उड़े शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बद्रीपुर के खेड़ा मंदिर में चोरी, चढ़ावे की लकदी ले उड़े शातिर
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब के बद्रीपुर-जामनीवाला सड़क मार्ग पर स्थित खेड़ा मंदिर में शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर मंदिर से नकदी उड़ा ले गए। वहीं मंदिर की अलमारी व पूजा समेत अन्य सामान को खेत में फेंक दिया। पांवटा में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
उधर, पुलिस ने शातिरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शातिरों ने शुक्रवार की रात को वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब लोग मंदिर में माथा टेकने पहुंचे तो मंदिर का सारा सामान बिखरा मिला। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत प्रधान रामलाल शर्मा, मनमोहन शर्मा व गुरनाम सिंह ने बताया कि स्थानीय पंचायत के खेड़ा मंदिर में सुबह ही चोरी होने का पता चल सका। उन्होंने बताया कि श्रद्घालु माथा टेकने मंदिर परिसर में पहुंचे थे। मौके पर देखा तो सामान बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही खेड़ा मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम व भंडारा हुआ था। इसके बाद से मंदिर का गुल्लक नहीं खोला गया था। शातिर चोरों ने मंदिर परिसर में किसी पुजारी या सीसीटीवी कैमरे के नहीं होने का पूरा फायदा उठाया। चोरों ने गुल्लक को उखाड़ कर नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
उधर, शिकायत मिलने के बाद डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस को खेड़ा मंदिर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर चोरी का सामान गन्ने के खेत में पड़ा मिला जिसमें मंदिर परिसर से चुराई गई अलमारी, बर्तन व अन्य सामान शामिल है। गुल्लक से नकदी चोर उड़ा कर ले गए। केवल कुछ नकदी ही मौके पर सामान के साथ जांच टीम को मिली है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। शिकायत मिलने पर बद्रीपुर खेड़ा मंदिर चोरी की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि ऐसी वारदातों पर अंकुश लग सके।
--बद्रीपुर के खेड़ा मंदिर में चोरी, नकदी और सामान ले उड़े शातिर
चोरों ने दानपात्र उखाड़ा, गन्ने के खेत में फेंकी अलमारी और अन्य सामान
पांवटा में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल