फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सैनधार में अफीम की खेती का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

सैनधार में अफीम की खेती का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
सैनधार में अफीम की खेती का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
ददाहू (सिरमौर)। सिरमौर के सैनधार इलाके की कटाह शीतला पंचायत में पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अफीम के पौधे और भुक्की कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस की एसआईयू को अफीम की खेती के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पुख्ता सूचना के बाद वीरवार सुबह करीब 9 बजे एसआईयू के एएसआई प्रदीप जिस्टू के नेतृत्व में एक दल ने कटाह शीतला पंचायत के खैरी चांगण गांव में दबिश दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने ईश्वर सिंह की मलकीयत जमीन में अफीम की खेती पाई। पौधों की गणना के बाद पुलिस ने कुल 717 पौधे कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गांव में दिनभर कार्रवाई करती रही। तलाशी के दौरान पुलिस ने अफीम के पौधों से बनाई गई भुक्की भी बरामद की। बताया जा रहा है कि दो बैग में साढ़े 9 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई है। इसके बाद पुलिस ने राजस्व विभाग को भी इसकी सूचना दी। ददाहू से पहुंचे कानूनगो गुलाब शर्मा और पटवारी अशोक पंवार के साथ कार्यवाहक वीआरओ सुरेंद्र सिंह ने मौके का मुआयना किया। साथ ही निशानदेही भी की। निशानदेही में यह जमीन ईश्वर सिंह के नाम पाई गई। ईश्वर सिंह ने अपनी मलकीयत जमीन पर ही नशे के अवैध धंधे का कारोबार किया था। लिहाजा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाई। मलकीयत भूमि पर उगाई गई खेती में अफीम के खेती में छोटे व बड़े दोनों ही साइज के पौधे पाए गए।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआईयू ने मौके से अफीम की खेती के साथ-साथ भुक्की के दो बैग भी बरामद किए हैं। एसआईयू ने आरोपी के खिलाफ रेणुका पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed