{"_id":"5b6c6df44f1c1b764d8b760b","slug":"201533832692-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कटान मामले में फरार चल रहा भगौड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन कटान मामले में फरार चल रहा भगौड़ा गिरफ्तार
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो उद्घोषित अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
जिला पुलिस के पीओ सेल ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने भगोड़े अपराधियों को दबोचने का अभियान छेड़ रखा है। सिरमौर में इस साल डेढ़ दर्जन से भी अधिक उद्घोषित अपराधी दबोचे जा चुके हैं। हाल ही में पुलिस ने हुलिया बदलकर दिल्ली में रह रहे हत्या के आरोपी को दबोचा है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को दबोचने में कामयाबी हासिल की। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
जानकारी के मुताबिक वनों में अवैध कटान के मामले में फरार चल रहे जमशेद उर्फ जंगू निवासी नाली तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2016 में उसके खिलाफ वन अधिनियम और भादंसं की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है। जमटा क्षेत्र में पेड़ों का कटान कर यह शख्स अपने साथियों के साथ हरियाणा जाकर बेचता था लेकिन, पिछले दो सालों से वह फरार चल रहा था। पीओ सेल ने उक्त उद्घोषित अपराधी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जिसमें उन्हें कामयाबी मिली। बुधवार को टीम ने उसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दबोच लिया। वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने पांवटा के कौंदोवाला से ज्ञानचंद नामक एक शख्स को दबोचा है। आरोपी पर भादंसं की धारा 323 के तहत मामला दर्ज था। एसपी रोहित मालपानी ने दोनों को गिरफ्तार करने की पुुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।