{"_id":"5b575bd94f1c1bac7d8b4869","slug":"201532451801-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाया पीछा करने व तंग करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने लगाया पीछा करने व तंग करने का आरोप
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने लगाया तंग करने का आरोप
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोलर क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसे तंग करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक एक विवाहिता ने लिखित शिकायत माजरा थाने में दी है। इसमें कहा है कि इसी पंचायत का एक व्यक्ति पिछले एक माह से घर से बाहर आने पर उसका पीछा करता है। हर बार जबरन बातचीत करने की कोशिश करता रहता है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह हर बार चुपचाप निकल जाती थी। विगत 22 जुलाई को शाम के समय वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ जब मंदिर और गांव के खेड़े में माथा टेकने पहुंची तो भी उसने उसका पीछा किया। उधर, थाना प्रभारी माजरा सेवा सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।