{"_id":"5b390a094f1c1bf36e8bac9e","slug":"201530464777-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में संदिग्ध हालात में मृत मिला प्रवासी मजदूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में संदिग्ध हालात में मृत मिला प्रवासी मजदूर
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के तहत मिश्रवाला में शनिवार देर रात एक प्रवासी मजदूर संदिग्ध हालात में खेतों में मृत मिला। मजदूर अपने साथियों के साथ धान की रोपाई करने क्षेत्र में आया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार मिश्रवाला में बिहार के जमुनिया सहरसापुर का श्याम साधा (43) पुत्र कामो साधा कुछ दिन पहले धान रोपाई करने पहुंचा था। करीब 22 मजदूर अलग-अलग स्थलों पर धान रोपाई करने आए हैं। श्याम साधा के साथी मजदूरों ने पुलिस को बताया कि वह नशा करता था। शुक्रवार को भी काफी नशा किया था। खेतों के पानी में कीटनाशक दवा का छिड़काव भी किया जाता है। हाथों और पांव में एलर्जी जैसे निशान भी थे। आशंका जताई जा रही है कि नशे के चलते वह खेत में गिर गया होगा। जहरीली दवा से मजदूर के शरीर की त्वचा भी कुछ स्थलों से उखड़ी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
उधर, एसएचओ माजरा सेवा सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।