फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शराब की तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

शराब की तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
शराब की तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
पकड़ी गई शराब।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिंगपुरा पुलिस टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। शनिवार को उत्तराखंड सीमा पर खोदरी में नाका लगाया था। इस दौरान एक वाहन से शराब की 59 पेटियों में 709 बोतलें बरामद की गईं हैं। इस मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है।
शनिवार को सिंगपुरा पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चौहान की टीम ने उत्तराखंड सीमा क्षेत्र में खोदरी के समीप नाका लगाया था जिसमें वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। एक यूटिलिटी नाके की तरफ पहुंची। पुलिस टीम के तलाशी अभियान को देखकर चालक घबरा गया। पुलिस ने लददे सामान के बारे में पूछा तो चालक ने कहा कि खाली करेट ली हुई है।
विज्ञापन

संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली। वाहन से करेटों के नीचे छिपा कर ले जाई जा रही विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप मिली। 59 पेटियों में 709 बोतलें बरामद की गईं जिसके बाद उत्तराखंड के देहरादून निवासी आरोपी चालक धर्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पांवटा के खोदरी मार्ग से होकर उत्तराखंड में शराब पहुंचाई जानी थी। पुलिस जांच कर रही है कि शराब कहां से उत्तराखंड ले जाई जा रही थी। शराब के इस गोरखधंधे के पीछे कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान कहा कि उत्तराखंड आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed