{"_id":"59da62534f1c1b97678b4b55","slug":"201507484243-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार, केस दर्ज
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)।
उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 12-13 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला समने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को इसकी जानकारी मिली थी जिसके बाद कमेटी की अध्यक्ष विजयश्री गौतम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शिलाई क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद नाबालिग के गर्भवती होने के भी आरोप लगे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी आरोप लगाए गए थे कि पांवटा में नाबालिग को गर्भपात करवाने के लिए लाया गया है। गर्भपात हुआ या नहीं इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को अदालत में पीड़ित के बयान करवाएं जाएंगे। जल्द ही आरोपी दबोचे जाएंगे।
---------------नाबालिग से दुराचार, केस दर्ज
शिलाई क्षेत्र के एक गांव का मामला