{"_id":"5c49ee26bdec2273771f25d6","slug":"191548348966-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-चंडीगढ़ एनएच 7 पर कोलर के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक छह वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। उधर, माजरा पुलिस ने नाबालिग बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब के मोगीनंद निवासी कुणाल (6) पुत्र कमलेश कुमार अपने परिजनों के साथ कोलर के फांदी बाडीवाला में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचा था। कोलर के समीप तेज गति से आई एक बाइक ने मासूम को टक्कर मार दी। इसके बाद गंभीर अवस्था में कुणाल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस मामले में ग्राम फांदी बॉडीवाला निवासी हरीश कुमार की शिकायत पर माजरा पुुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि कुणाल अपने परिजनों के साथ लड़की के विवाह में पहुंचा था। सुंकर नदी के समीप बने पुल के ऊपर से गुजरते वक्त एक तेज रफ्तार बाइक सवार पीछे से आया। बाइक (बुलेट) ने साथ चल रहे कुणाल पुत्र कमलेश कुमार को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद कुणाल घायल होकर गिर गया। उधर, एसएचओ माजरा मोहर सिंह चौहान ने कहा कि कोलर निवासी आरोपी नाबालिग बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन करने में जुटी है।