{"_id":"5ba27ace867a5501332a61b1","slug":"191537374926-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में आपतिजनक टिप्पणी पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया में आपतिजनक टिप्पणी पर हंगामा
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामा
समुदाय विशेष के लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी से मिला
पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर मांगी माफी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में एक युवक की समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा में की गई टिप्पणी की वीडियो वायरल हो गई। इसके बाद पांवटा में हंगामा खड़ा हो गया। आक्रोशित समुदाय विशेष का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी पांवटा से मिला। शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पांवटा में एक युवक समुदाय विशेष के खिलाफ बेहद भद्दी व भड़काऊ भाषा का प्रयोग कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने पर बवाल पैदा हो गया। वीडियो में आरोपी युवक खुद को किसी संगठन का कार्यकर्ता बता रहा है। समुदाय विशेष के लोगों को खदेड़ने और मारने की बात तक उसने कही है। वीडियो से समुदाय के लोग भी खासा गुस्सा हैं। समुदाय के आक्रोशित लोग बुधवार को डीएसपी पांवटा से मिले। लिखित शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पांवटा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी व नजाकल अली हाशमी ने कहा कि इस तरह की हरकत शांति बिगाड़ने वाली है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई अमल में लाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
बाक्स...
बुधवार को माफी की वीडियो हुई वायरल
पांवटा (सिरमौर)। समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की वीडियो वायरल होने से हंगामा मचा रहा। मामला बिगड़ते देख आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले माफी वाली वीडियो वायरल कर दी। इसमें कहा है कि समुदाय विशेष के खिलाफ नशे में वीडियो वायरल हुई। आरोपी ने वीडियो में समुदाय विशेष को ठेस पहुंचाने के लिए क्षमा भी मांगी है।