{"_id":"5a73167f4f1c1b84268b7d8a","slug":"191517491839-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित वन क्षेत्र की कोटबा बीट में काटे खैर के सात हरे पेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरक्षित वन क्षेत्र की कोटबा बीट में काटे खैर के सात हरे पेड़
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
tree felling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
वन मंडल नाहन के तहत आने वाले आरक्षित वन क्षेत्र कोटबा में वन काटुओं ने खैर के सात हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई। इससे 84,537 रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा। अवैध पेड़ कटान के मामले में वन परिक्षेत्राधिकारी अलबेल सिंह जस्टा ने सदर पुलिस थाना नाहन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार वन बीट कोटबा में सी-4 प्रजाति के सात पेड़ों का अवैध कटान किया गया है। हालांकि, विभाग को अभी वन काटुओं के बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन, काटे गए पेड़ों की लकड़ी को वन विभाग ने मौके पर बरामद कर लिया है। कोटड़ी बीट के वन रक्षक ने बनेर सिंह ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने वन अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन