{"_id":"5a3276ae4f1c1ba7678c17d0","slug":"191513256622-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे देश में फैला है फर्जी चेक गिरोह का नेटवर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरे देश में फैला है फर्जी चेक गिरोह का नेटवर्क
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय भारद्वाज
विज्ञापन
नाहन (पांवटा साहिब)।
बड़ी-बड़ी कंपनियों और उद्योगपतियों को निशाना बनाकर फर्जी चेक बनाने वाले गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। चेक की हूबहू कॉपी तैयार कर करोड़ पति घरानों को चूना लगाया जाता था। कालाअंब में तीन करोड़ रुपये का चेक लगाकर भी ऐसा ही होने वाला था। लेकिन, बैंक प्रबंधक की होशियारी से मामला पुलिस तक पहुंचा और पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि दिल्ली में गिरफ्तार मास्टर माइंड फर्जी चेक तैयार करता था। हूबहू चेक के लिए कंप्यूटर और लेजर प्रिंटर रखे थे। तमाम सामान को जब्त करने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हुई है। कालाअंब में एनजीओ ने जिस नंबर का चेक लगाया, उस नंबर का चेक पहले ही कैश हो चुका था। इससे मामले का खुलासा हो सका। पुलिस के अनुसार मास्टर माइंड को एक चेक बनाने के तीन से दस हजार रुपये मिलते थे। जबकि इसके नीचे काम करने वाले लोगों की भी कमीशन तय थी। कमीशन के इस गोरखधंधे में और लोगों के जुड़े होने की संभावना से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
पूरे देश में मास्टर माइंड इस तरह के फर्जी चेक सप्लाई करता था। चेक में लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये भरकर पैसा ऐंठ लिया जाता था। एनजीओ के पास यह चेक कैसे पहुंचा इसकी पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में एनजीओ की भूमिका संदिग्ध है या नहीं इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। दरअसल, जिस व्यक्ति ने यह चेक एनजीओ को दिया उसे पुलिस ने सबसे पहले गिरफ्तार किया। इसके बाद इसमें शामिल लोगों की कड़ी जुड़ती गई और पुलिस मास्टर माइंड तक पहुंच गई। पुलिस ने भी मामले में पूरी तरह से गोपनीयता बरती। मास्टर माइंड तक पहुंचने से पहले किसी को गिरफ्तारी की भनक नहीं लगने दी।
विज्ञापन
एसपी रोहित मालपानी कहा कि तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में मास्टर माइंड इस तरह के चेक सप्लाई कर लोगों को चूना लगाता था। दिल्ली में भी यह इसी तरह के मामलों में गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।