फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हिमाचल यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रधान व सदस्य निष्कासित

हिमाचल यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रधान व सदस्य निष्कासित

Sat, 11 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रधान व सदस्य निष्कासित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
एक रिक्शा चालक को अगवा करने के बाद की गई मारपीट के मामले में हिमाचल यूथ ब्रिगेड ने आरोपी पूर्व प्रधान व सदस्य के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है। इस मामले में यूथ ब्रिगेड के प्रधान इंद्रजीत सिंह मिक्का ने पूर्व प्रधान परविंद्र सिंह व अन्य सदस्यों को संस्था से निष्कासित कर दिया है।


बता दें कि पांवटा में एक रिक्शा चालक जसवंत सिंह की संस्था के पूर्व प्रधान व अन्य सदस्यों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस मामले में पहले जसवंत सिंह को अगवा कर किसी अन्य युवक के घर ले जाया गया, जहां उसके साथ लोहे की रॉड व डंडों से मारपीट की गई। आरोप है कि पीड़ित के साथ कुकर्म किया गया और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
विज्ञापन



इस मामले में बीते शुक्रवार को पीड़ित एवं घायल जसवंत सिंह के पक्ष में कई लोगों ने पांवटा में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं जसवंत सिंह को व्हील चेयर पर बैठाकर उसके साथ न्याय करने की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीड़ित जसवंत सिंह की शिकायत पर पहले ही मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी है। वहीं संस्था के अध्यक्ष ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें संस्था से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
उधर, हिमाचल यूथ ब्रिगेड के प्रधान इंद्रजीत सिंह मिक्का ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष परविंद्र सिंह व अन्य सदस्यों को संस्था से निष्काषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की संस्था कड़े शब्दों मे निंदा करती है। संस्था पीड़ित रिक्शा चालक के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि संस्था पीड़ित व्यक्ति की हर मदद के लिए भी तैयार है।
---------------
बाक्स--
रिक्शा चालक के साथ ऐसी घिनौनी करतूत निंदनीय : किरनेश जंग
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने कहा कि मेहनतकश गरीब रिक्शा चालक के खिलाफ घिनौनी हरकत बेहद शर्मनाक व निंदनीय है। हिमाचल यूथ ब्रिगेड के आरोपी पूर्व प्रधान व सदस्यों की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। शांत पांवटा क्षेत्र में गुंडागर्दी करके माहौल को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूथ ब्रिगेड के कुछ सदस्य दादागिरी पर उतर आए हैं। निर्धन रिक्शा चालक को जबरन उठाने, किसी के घर ले जाकर निर्ममता से पिटाई व अश्लील क्लिपस बनाकर इंटरनेट पर डालने को धमकाया गया।



पांवटा क्षेत्र के लोग पीड़ित रिक्शा चालक जसवंत सिंह के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रशासन व पुलिस विभाग निष्पक्ष होकर कार्रवाई करें ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed